प्रदेश में आज हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

ApniKhabar

प्रदेश में आज हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। अयोध्या के भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब मध्य प्रदेश से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहा श्रद्धालुओं से भरा वाहन ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं फर्रूखाबाद में तेज़ रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 3 छात्रों की मौत हो गई।

Related Posts

फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल ।           आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…

अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर।  इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल…