प्रख्‍यात अभिनेता कल्याण चट्टोपाध्याय का 82 वर्ष की आयु में निधन

ApniKhabar

प्रख्‍यात अभिनेता कल्याण चट्टोपाध्याय का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हाल ही में उन्हें वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। केवड़ातला महाश्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेरहामपुर में वर्ष 1942 में जन्मे, श्री चट्टोपाध्‍याय ने एफटीआईआई पुणे से स्नातक किया। उन्होंने 1968 में तपन सिन्हा की फिल्म “अपंजन” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

अभिनेता कल्याण चट्टोपाध्याय ने सत्यजीत रे की “प्रतिद्वंद्वी”, तपन सिन्हा की “सगीना महतो”, तरुण मजूमदार की “धन्य मेये”, साथ ही “सफेद हाथी”, “पार” और हाल ही में आई हिंदी फिल्म “कहानी” में भी अभिनय किया।उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों के साथ ही कई टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह

ApniKhabar

ApniKhabarधर्मशाला भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देव भूमि…

चैत्र नवरात्रि पर कटरा के लिए विशेष ट्रेन संचालन की अवधि बढ़ी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली…