Tuesday, 13 October 2026
Trending

आ रही है सलमान खान की नई फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस

मुम्बई।

सलमान खान फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से आएगी।

सलमान खान फिल्म्स ने अपनी इस नई फिल्म का दमदार पोस्टर हाल ही में जारी किया है। यह पोस्टर न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा संदेश भी देता है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।

इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है — “May War Rest in Peace” (युद्ध को शांति मिले)। इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है।

नई फिल्म के बारे में फिल्म समीक्षक गुरुप्रीत कौर बताती हैं कि जहाँ यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, वहीं इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है।

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है।

सोशल मीडिया पर इस एलान ने अभी से चर्चा छेड़ दी है और लोग फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

– अमिताभ पाण्डेय

Secret Link