Tuesday, 13 October 2026
Trending

राजगढ़-  यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन 6 मार्च को

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में 06 मार्च को यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे के निर्देशन में संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

इस अवसर पर माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थी भाग लेंगे और संसद की कार्यवाही का अनुकरण करते हुए प्रश्नकाल, शून्यकाल तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी वक्तृत्व कला, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

नोडल अधिकारी डॉ. मंगलेश सोलंकी ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार मेवाड़े ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागी होंगे, जिससे उन्हें उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Secret Link