Tuesday, 13 October 2026
Trending

AI इम्पैक्ट समिट संपन्न, ‘न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन’ को 89 देशों की सहमति

नई दिल्ली: एआई इम्पैक्ट समिट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समिट के अंतिम दिन ‘न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ को औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया। इस घोषणा-पत्र पर 89 देशों ने हस्ताक्षर किए, जो वैश्विक स्तर पर एआई के जिम्मेदार और समावेशी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डिक्लेरेशन के सात प्रमुख स्तंभ निर्धारित किए गए हैं। इनमें एआई संसाधनों का लोकतंत्रीकरण, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा, सुरक्षित और भरोसेमंद एआई, विज्ञान के लिए एआई का उपयोग, सामाजिक सशक्तिकरण हेतु व्यापक पहुंच, मानव पूंजी विकास तथा लचीली, कुशल और नवोन्मेषी एआई प्रणालियों का निर्माण शामिल है।

भारत की पहल पर 89 देशों की सहमति इस बात का संकेत है कि तकनीकी परिवर्तन और एआई के भविष्य को लेकर वैश्विक समुदाय भारत के नेतृत्व पर भरोसा जता रहा है।

Secret Link