Monday, 2 November 2026
Trending

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के दौरे पर तमिलनाडु जायेंगे। वे तिरुचिरापल्ली में एनडीए गठबंधन के सीट आवंटन से संबंधित चर्चाओं में भाग लेंगे। गृह मंत्री कल कराईकल में भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

केन्‍द्रीय मंत्री और तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल. मुरुगन भी गृह मंत्री के साथ इस दौरान मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Secret Link