Tuesday, 13 October 2026
Trending

रायसेन- भोजपुर में 15 फरवरी से ‘महादेव-भोजपुर महोत्सव’ का आयोजन

 जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजपुर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय ‘महादेव-भोजपुर महोत्सव’ का आयोजन 15 से 17 फरवरी तक किया जाएगा। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर का सुगम संगीत और अंतिम दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण होंगे। ज्ञात हो कि उत्तर भारत के सोमनाथ के नाम से प्रसिद्ध इस प्राचीन मंदिर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर विशाल मेला और सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जाता है।

Secret Link