Tuesday, 13 October 2026
Trending

राहुल गांधी एक फ्रॉड व्यक्ति हैं: संजय जायसवाल

दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उन्हें सदन को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी एक फ्रॉड व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने यह दावा किया कि उन्होंने एक किताब को ऑथेंटिकेट किया है, लेकिन उन्होंने कागजात पर अपने दस्तखत नहीं किए।

संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी की यह हरकत इतनी चालाक और जालसाज है कि उन्हें पता था कि अगर उन्होंने दस्तखत किए होते, तो उन्हें जेल जाने की नौबत भी आ सकती थी और लोकसभा में सदस्यता पर भी असर पड़ सकता था।

Secret Link