Tuesday, 13 October 2026
Trending

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सेशेल्स राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में सी पी राधाकृष्णन ने बताया कि दोनों नेताओं ने समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, चिकित्सा क्षेत्र, उच्च शिक्षा, आतिथ्य सत्कार और डिजिटलीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि चर्चा भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अपने साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 

Secret Link