Tuesday, 13 October 2026
Trending

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए बदलाव : डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

नई दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ मंच के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री जयशंकर ने सुरक्षा, रक्षा, जलवायु और प्रौद्योगिकी सहित अपार संभावनाओं वाले अन्य आयामों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. जयशंकर ने आशा व्यक्त की कि यह मंच भारत और यूरोपीय संघ के बीच संवाद को बढ़ावा देगा और अधिक समन्वय स्थापित करेगा।

Secret Link