Tuesday, 13 October 2026
Trending

शिवपुरी- जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु बनाए गए 36 पंजीयन केन्द्र

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी हेतु 36 पंजीयन केन्द्र किसानों की सुविधा हेतु बनाये गये हैं। शासन द्वारा किसानों के पंजीयन हेतु 7 फरवरी से 7 मार्च की अवधि नियत की गई है।

कृषक मोबाइल एप्प या सीएससी, एमपी ऑनलाईन सेंटर (जो कि राज्य शासन से पंजीकृत हैं) उनमें 50 रुपये की दर से पंजीयन करवा सकते हैं।

जिले के समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि वे उक्तानुसार पंजीयन केंद्रों पर अपनी उपज का पंजीयन आवश्यक दस्तावेजों समग्र आई.डी., आधार कार्ड, खसरा नकल, बैंक खाते जो आधार से लिंक हो तथा सिकमी, बटाईदार कृषक जो 2 फरवरी तक अनुबंधित हों, के साथ आवश्यक रूप से कराएं।

Secret Link