Tuesday, 13 October 2026
Trending

पूर्व मुख्यमंत्री वोरा जी का पुण्य स्मरण, विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित

भाेपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की जयंती पर 20 दिसम्बर 2025 को उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। राज्य विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे , विधायक भगवान दास सबनानी, पूर्व विधायक पीसी शर्मा, श्री वोरा की सुपुत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं दामाद कन्हैया लाल मिश्रा सहित विधानसभा के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

-अमिताभ पाण्डेय

Secret Link