Tuesday, 13 October 2026
Trending

नवम्‍बर में कम हुआ देश का व्‍यापार घाटा

इस साल नवम्‍बर में देश का व्‍यापार घाटा कम होकर 24 अरब 53 करोड़ अमरीकी डॉलर पर आ गया है। सोने, तेल और कोयले के आयात में कमी आने की वजह से घाटा कम हुआ है।

वाणिज्‍य मंत्रालय द्वारा जारी तत्‍कालिक आंकडों में कहा गया है कि नवम्‍बर में वस्‍तु निर्यात में काफी वृद्धि हुई और ये 38 अरब 13 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19.4 प्रतिशत की जबरदस्‍त वृद्धि है। माल आयात एक दशमलव 9 प्रतिशत की हल्‍की गिरावट के साथ 62 अरब 66 करोड़ डॉलर पर आ गया।

 

Secret Link