Tuesday, 13 October 2026
Trending

अस्पताल में ई सी जी मशीन लगवाने की मांग 

SDM Office

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि शेख मुशर्रफ ने गत दिवस अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सिविल अस्पताल में ई सी जी मशीन लगवाने एवं अन्य चिकित्सा की सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की गई है।

 श्री मुशर्रफ ने बताया कि सारंगपुर सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों की स्वीकृति होने के बावजूद पर्याप्त डॉक्टर नहीं है और ई सी जी मशीन नहीं होने के कारण दिल की बीमारी से संबंधित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए अस्पताल में तत्काल एक मशीन की स्थापना कराई जाए। 

 इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी अंजुम खटानी , चंदर सिंह परमार, जयसिंह बेस अखलाक मेल , सैय्यद अजहर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Secret Link