विदिशा और खरगोन जिलों में चोरी के आरोपी पकड़ाए

ApniKhabar

भोपाल।
मध्यप्रदेश के विदिशा और खरगोन जिले पुलिस ने दो अलग-अलग बड़ी वारदातों का खुलासा किया है।
इसमें आरोपीयों को पकड़ने के साथ ही लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।


विदिशा पुलिस ने थाना त्योदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायखेडी में घटित डकैती का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44 तोला सोना, 1 किलो 300 ग्राम चांदी, 10 लाख रुपये नगद, पांच मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा (.315 बोर) और एक तलवार बरामद की है। जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।


इसी प्रकार खरगोन जिले की बड़वाह पुलिस ने भी चोरी करने वाले शातिर गिरोह को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने 02 आरोपियों और 01 विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का सामान कचरे के ढेर में छिपाकर रखना स्‍वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 300 ग्राम सोने के बार, 05 किलोग्राम चांदी के बार, अन्य आभूषण और नगदी सहित लगभग 90 लाख रुपये की सामग्री जब्‍त की है।


मध्य प्रदेश पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने आसपास की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने पर दें। नागरिकों की सतर्कता ही सुरक्षित समाज की नींव है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ सोमवार को महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुख्‍य…

मध्यप्रदेश में GST चोरी का आरोप, जांच की मांग

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि विभिन्न राज्यों से मध्य प्रदेश में संगठित रुप से जी एस टी की चोरी हो रही है। उन्होंने…