भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को मिली नई मजबूती

ApniKhabar

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती मिली है। दोनों देशों ने पारस्परिक और संतुलित व्यापार को लेकर एक अंतरिम समझौते के फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। 

इस समझौते के तहत अमेरिका में भारतीय सामानों के आयात पर 18 परसेंट टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि समझौता लागू होने के बाद जेनेरिक दवाओं, जेम्स एंड ज्वेलरी, डायमंड्स और एयरक्राफ्ट पार्ट्स जैसे भारतीय उत्पादों पर रियायती टैरिफ मिलेगा।

साथ ही स्टील, एल्यूमिनियम और कॉपर से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा शुल्कों में भी भारत को राहत देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान पुर्जे, कीमती धातुएं, तकनीकी उत्पाद और कोकिंग कोल खरीदने का इरादा जताया है। 

इसके साथ ही दोनों देश तकनीकी उत्पादों के व्यापार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करेंगे, जिसमें डेटा सेंटर्स में इस्तेमाल होने वाले ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स यानी GPU और अन्य उन्नत तकनीकी उपकरण शामिल हैं।

Related Posts

पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच आज प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता

ApniKhabar

ApniKhabarकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मुंबई दौरे के बाद कल नई दिल्ली पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच आज नई दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में…

चिराग पासवान का बयान: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता

ApniKhabar

ApniKhabarईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान भारत का पुराना साथी रहा है और इजरायल…