भोपाल- राज्य सरकार की 28 फरवरी को बोत्सवाना से आठ चीतों को लाने की तैयारी

ApniKhabar

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार 28 फरवरी को बोत्सवाना से आठ चीतों को लाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से चर्चा की। 

हमारे संवाददाता से और जानकारी से पता चला कि  केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल पुनर्वापसी के बाद अब बोत्सवाना से आठ चीते और असम से जंगली भैंसे भी जल्द ही मध्य प्रदेश के जंगलों में दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री ने चीतों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं और आपसी सहयोग पर  केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। यह पहल भारत की  जैव विविधता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  पूजा पी. वर्धन, आकाशवाणी समाचार,

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ सोमवार को महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुख्‍य…

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को सूची में शामिल कराने हुई कार्यशाला

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंज़र्वेशन एरिया (जीएचएनपीसीए), साईरोपा कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 2 दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 15–16 मार्च को किया गया। कार्यशाला…