शिप्रा तट पर हुआ पूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में होंगे शामिल

महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित विक्रम उत्सव 2026 का मुख्य कार्यक्रम 19 मार्च को शाम 7 बजे शिप्रा तट पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।    

मुख्य कार्यक्रम के सफल और निर्विघ्न आयोजन की कामना को लेकर रविवार सुबह शिप्रा तट पर मां शिप्रा और भूमि का विधिवत पूजन किया गया।

पूजन महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी एवं समाजसेवी नरेश शर्मा द्वारा संपन्न किया गया। पूजन पंडित गौरव जी उपाध्याय ने करवाया। 

शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी के अनुसार 19 मार्च को आयोजित कार्यक्रम “सृष्टि आरंभ दिवस – उज्जयिनी गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय सम्मान (एक करोड़ एक लाख रुपये), राष्ट्रीय सम्मान (इक्कीस लाख रुपये) तथा तीन राज्य स्तरीय सम्मान (पांच-पांच लाख रुपये) शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रकाशन लोकार्पण भी होगा, जिसमें कालगणना केंद्रित विक्रम पंचांग 2083, भारत निधि (मोनोग्राफ), आर्य भारत, 84 महादेव तथा विक्रमांक (पत्रिका) का विमोचन किया जाएगा।

इसी के साथ मुख्य आयोजन के लिए शिप्रा तट पर वृहद मंच का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है।    

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कलाकार और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। पूजन के दौरान शोध पीठ के रितेश वर्मा एवं शुभम अहिरवार, अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही जारी

नई दिल्ली। सरकार ने भ्रामक प्रचार, समाचार पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया है। सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और…

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

भोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…