कविता में वीरांगना दुर्गावती की शौर्य गाथा 

ApniKhabar

उमेश जबलपुरी 

कालिंजर की कंचन कली थी,

गोंडवाना की रानी थी।

दलपत की वह जीवनसंगिनी,

पर खुद में अग्निवर्षा थी।

घुड़सवारी, धनुष, कटारी,

हर कौशल में दक्ष बनी।

दुर्गाष्टमी को जन्मी थी जो,

रणचंडी बन लक्ष्मी जनी।

मदनमहल की माटी बोली,

यह रानी कुछ न्यारी है।

पल में कोमल, क्षण में क्रुद्ध,

जीवन उसकी तलवारी है।

राजतिलक से पूर्व ही उसने,

रण को रत्न बना डाला।

सोलह वसंतों तक सजी,

जनगण की दीपमाला।

जब आसफ खाँ की चालें बढ़ीं,

अकबर ने फंदा डाला।

तोपें गरजीं, युद्ध छिड़ा,

रानी ने नहीं मुंह मोड़ा।

तीन बार परास्त हुआ था,

दिल्ली का बलशाली खाँ।

चौथी बार घिरी जब रानी,

काँप उठा सारा जहाँ।

घाव लगे, आँख बुझी,

बाँह कट गई रण में।

पर हार न मानी—स्वाभिमान

था सजीव उस तन में।

कटार उठाई, स्वयं ही

अपना अंत रचा डाला।

हँसकर मौत को वरण किया,

मगर मुग़ल को ना पाला।

नरई नाले की मिट्टी आज भी

उस रक्त कथा को गाती है।

रानी दुर्गावती अमर कथा में,

हर युग की बेटी पाती है।

नमन है उस नारिशक्ति को

जिसने तलवार थामी थी,

राजा नहीं, रानी नहीं—

वह जनता की माँ भवानी थी। 

( इस कविता के रचनाकार सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं ।)

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, इस वर्ष का विषय- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई

ApniKhabar

ApniKhabarआज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस वर्ष का विषय है- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई। यह महिला अधिकारों को मजबूत करने, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *