उत्तराखंड: वाइब्रेंट विलेज योजना में मवेशी उपचार की नई पहल

ApniKhabar

चमोली: वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र में मवेशियों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरु की है। प्रशासन की ओर से पशुपालन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को वेटरनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वाहन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को सौंपा।

जिलाधिकारी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों में विकास कार्यों के साथ ही अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में वेटरनरी मोबाइल वाहन उपलब्ध कराया गया है।

वाहन के संचालन के लिए दवाइयों व अन्य संसाधनों की आपूर्ति पशुपालन विभाग की ओर से की जाएगी। वाहन के सुचारु और नियमित संचालन के लिए पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के मध्य अनुबंध किया गया है।

Related Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, इन योजनाओं को मिली स्वीकृति

ApniKhabar

ApniKhabarदेहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।  इन परियोजनाओं में देहरादून…

उत्तराखंड : हरिद्वार जिला प्रशासन ने दौरे की तैयारी की पूरी

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह, 7 मार्च को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के दौरे पर रहेंगे। हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में सहकारिता विभाग की प्रदर्शनी लगाई जा रही है,…