उत्तराखंड:टिहरी में पुनर्वास भूखण्ड आवंटन में अनियमितता पर एफआईआर

ApniKhabar

05 फरवरी 2026, टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल जिले में पुनर्वास भूखंड आवंटन प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रक्रिया को पारदर्शी करने के दौरान एक प्रकरण सामने आया था जिसमें ग्राम प्रधान सिंराई एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंराई खदरी खड़कमाफ, विकासखण्ड डोईवाला,  जिला देहरादून द्वारा पुनर्वास स्थल निर्मल (ब्लॉक ए०, बी०) एवं आमबाग में भूखण्डों के कथित रूप से गलत तरीके से भूखंड आवंटन किये जाने के सम्बन्ध में पुनर्वास निदेशालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में प्रकरण की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा जांचोपरान्त प्रस्तुत संस्तुति के आधार पर कोतवाली नई टिहरी में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करायी गयी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि पुनर्वास विभाग दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने दौरे के दौरान वे उत्तराखंड सरकार…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, इन योजनाओं को मिली स्वीकृति

ApniKhabar

ApniKhabarदेहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।  इन परियोजनाओं में देहरादून…