केंद्रीय बजट 2026-27 से विकसित भारत के संकल्प को नई गति

ApniKhabar

लखनऊ। मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की अवधारणा को और गति दी गई है। सेमीकंडक्टर, मेडिकल कॉलेज और केमिकल सेक्टर में बड़े निवेश से भारत की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ होगी। नोएडा में सेमीकंडक्टर पार्क के विकास से उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि देश में स्थापित एमएसएमई इकाइयों में सर्वाधिक 96 लाख इकाइयाँ उत्तर प्रदेश में हैं, जिससे राज्य की आर्थिक भूमिका और मजबूत होगी।

मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक सेवा क्षेत्र में भारत की वैश्विक भागीदारी 10 प्रतिशत तक सुनिश्चित की जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बजट में युवाओं, नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट है। इस अवसर पर मा0 सांसद श्री सतीश गौतम, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर, मा0 विधायक छर्रा ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह एवं चौ0 ऋषिपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन का कीर्तिमान स्थापित किया

ApniKhabar

ApniKhabarदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में माल परिवहन के क्षेत्र में बीते उन्नीस मार्च को ढाई सौ मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान…

राष्ट्रपति मुर्मु का तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा संपन्न

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा आज संपन्न हो गया। दौरे के अंतिम दिन उन्होंने गोवर्धन में पूजा-अर्चना की और प्रसिद्ध परिक्रमा में हिस्सा लिया।…