पुरी पीठ के शंकराचार्य की धर्मसभा होगी

भोपाल । परम पूज्य गुरुदेव भगवान पुरी पीठ के शंकराचार्य महाभाग स्वामी निश्चलानंद सरस्वती भोपाल में धर्मसभा को संबोधित करेंगे। वे आगामी 11 फरवरी से 13 फरवरी तक भोपाल में श्रद्धालुओं से धर्म – समाज के जरुरी विषयों पर संवाद करेंगे।

यह जानकारी आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी के मध्यप्रदेश प्रमुख नरेंद्र जोशी एडवोकेट ने दी।
उन्होंने बताया कि पूज्य शंकराचार्य गुरुदेव भगवान निश्चलानंद सरस्वती दिनांक 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक भोपाल के JANCT कॉलेज न्यू चौकसे नगर, लामाखेड़ा में विश्राम करेगें ।
इसी स्थान पर गुरुदेव की धर्मसभा होगी और वे भक्तों को आशीर्वाद देंगे।
एडवोकेट श्री जोशी ने भोपाल के धर्मप्रेमी नागरिकों से इस आयोजन में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है।
इस पावन अवसर पर सभी धर्म प्रेमी गुरुदेव भगवान के पूजन , दर्शन, संबोधन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के सुअवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए समाजसेवी
भूपेंद्र तिवारी से मोबाइल नंबर 9303493168 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी धर्मसभा के मुख्य यजमान हैं जिनको कार्यक्रम के आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी से जुड़े कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है ‌।

( अमिताभ पाण्डेय )

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…

नगर निगम से नक्शा रद्द, तोड़ने के आदेश: फिर क्यों जारी है निर्माण?

भोपाल ।ऐसा लगता है कि अवैध निर्माण पर कार्यवाही केवल झुग्गियों को हटाने पर ही तेजी से होती है। अगर पैसा या पावर वाले लोग अवैध निर्माण करें तो प्रशासन…