कोलार रोड स्थित सिंगापुर सिटी अपार्टमेंट में कथा होगी

भोपाल। भोपाल शहर के कोलार रोड स्थित सिंगापुर सिटी अपार्टमेंट में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

यह आध्यात्मिक आयोजन सिंगापुर सिटी मंदिर परिसर, भोपाल में 07 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

सप्ताह भर चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पूजा-आह्वान एवं कलश स्थापना, भगवान कपिल देव–माता देवहुति संवाद, भगवान नरसिंह अवतार एवं भक्त प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएँ, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी–श्रीकृष्ण विवाहोत्सव तथा सुदामा चरित्र जैसे प्रमुख प्रसंगों का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

कथा के समापन अवसर पर कथा विश्राम, हवन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर कथा व्यास के रूप में स्वामी नारायणार्च जगत गुरू (श्रीधाम वृन्दावन) श्रद्धालुओं को अपनी अमृतवाणी से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

भागवत कथा आयोजन समिति से जुड़े प्रदीप रघुवंशी, विश्वदीप नाग, श्रीमती निधि माथुर अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुजनों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित पधारकर इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…

नगर निगम से नक्शा रद्द, तोड़ने के आदेश: फिर क्यों जारी है निर्माण?

भोपाल ।ऐसा लगता है कि अवैध निर्माण पर कार्यवाही केवल झुग्गियों को हटाने पर ही तेजी से होती है। अगर पैसा या पावर वाले लोग अवैध निर्माण करें तो प्रशासन…