मध्योत्तर अंडमान पुलिस ने 8 म्यांमारी घुसपैठिए गिरफ्तार किए

मध्योत्तर अंडमान पुलिस ने ऑपरेशन ’कोरल शील्ड’ के तहत अभियान चलाकर 8 म्यांमारी घुसपैठियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कर 50 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में  तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कालीघाट थाना क्षेत्र के निमाई गोप के पास एक इंजन वाली डिंगी को रोककर 02 म्यांमार के घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 800 किलोग्राम समुद्री खीरा और अन्य सामग्री बरामद की गई। कुछ घुसपैठिए घने जंगलों में भागने में सफल रहे। लगभग 200 वर्ग किलोमीटर के घने जंगलों और तटीय क्षेत्रों की तलाशी के बाद टीम ने कारेन नाला से 03 तथा नप्पी गोप से 03 और घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। वर्ष 2024 के आंकड़े के अनुसार इस वर्ष मध्योत्तर अंडमान जिला पुलिस ने अब तक कुल 45 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 06 डिंगियां और लगभग 1,500 किलोग्राम समुद्री खीरा शामिल है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

1win Casino Online Türkiye

1win Casino Online Türkiye ▶️ OYNAMAK Содержимое Hızlı Kayıt ve Güvenlik Kontrolleri Canlı Casino ve Slot Oyunları Seçimi Yüksek Ödeme Oranlarına Sahip Slotlar Para Yatırma, Çekme ve Bonus Kullanımı Bonus…