वन नेशन, वन इलेक्शन पर जेपीसी की बैठक आज

“वन नेशन, वन इलेक्शन” से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों और कानूनों पर संयुक्त संसदीय समिति की एक अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे संसद भवन परिसर में आयोजित की गई है। इससे पहले भी इस महीने की शुरुआत में जेपीसी की इस मुद्दे पर बैठक हो चुकी है। 

संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी की अध्यक्षता में संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संयुक्त संसदीय समिति में कुल 39 सदस्य शामिल हैं, जिनमें लोकसभा के 27 सांसद और राज्यसभा के 12 सांसद हैं। 

समिति का मुख्य उद्देश्य संसद में पेश किए गए “One Nation, One Election” से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक और उससे संबंधित कानूनों की गहन समीक्षा करना और सरकार को अपने सुझाव देना है।

बैठक में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई भी विशेषज्ञ के तौर पर शामिल होंगे। 

बता दें एक साल पहले आज ही के दिन संविधान (एक सौ उन्तीसवां संशोधन) बिल, 2024  लोकसभा में पेश किया गया था। इस बिल में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए प्रावधान किया गया है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Silence in the House, Noise Outside: Are Our MPs Serious About Climate Change?

– (Amitabh Pandey) Grand pleges to save the climate on stage, and silence in Parliament. In India, every leader expresses concern about climate change. They pose for photos, plant saplings,…

भारत में सांसदों को नहीं है जलवायु परिवर्तन की चिंता?

– (अमिताभ पाण्डेय) इन दिनों सारी दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से परेशान हैं। इस वैश्विक समस्या के समाधान को लेकर देश – दुनिया में लगातार चर्चा और…