पौड़ी गढ़वाल में बढ़ते वन्यजीव हमलों को रोकने के लिए सरकार अब गंभीर हो गई है। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आर.के. सुधांशु ने आज मंडल मुख्यालय पौड़ी में उच्चस्तरीय बैठक कर समस्या और समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीवों की बढ़ती आवाजाही, भोजन की कमी और मानव बस्तियों के नजदीक जंगल गतिविधियों के कारण संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। बैठक के बाद प्रमुख सचिव गजल्ड गांव पहुंचे और हाल ही में गुलदार के हमले में मारे गए राजेंद्र नौटियाल के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि परिजनों को 6 लाख की सहायता राशि दे दी गई है, जबकि 4 लाख की अतिरिक्त धनराशि देने की प्रक्रिया जारी है।
Life is a Journey from Emptiness to the Great Void
“Life is a journey from emptiness to the great void, where it ultimately dissolves.” This tagline has been with me for over twenty years—a quiet compass that has guided my…






