बालिकाओं ने ली हेल्दी फूड की शपथ, जंक फूड से रहने का संकल्प

ApniKhabar

सलूंबर : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इंटालीखेड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और ईसरवास जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को ईट राइट इंडिया अभियान के तहत सही खानपान की सीख दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी ने बालिकाओं को बताया कि मोटे अनाज, हरी सब्जियां और फल शरीर को ऊर्जा देते हैं, जबकि जंक फूड धीरे-धीरे स्वास्थ्य बिगाड़ता है। उन्होंने कम नमक-चीनी-तेल के उपयोग और सुरक्षित भोजन चुनने पर जोर दिया। सीएमएचओ डॉ. महेंद्र परमार ने कहा कि शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। कार्यक्रम में पैकेज्ड फूड की एक्सपायरी देखने, मिलावट से बचने और पौष्टिक आहार अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। पोस्टर प्रदर्शनी और पेम्पलेट वितरण के साथ बालिकाओं ने जंक फूड से दूरी बनाकर स्वास्थ्यप्रद भोजन अपनाने की शपथ ली। शिक्षकों और डीईओ शूरवीर सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…