ECI ने प्रदेश में एसआईआर की समय सीमा दो सप्ताह बढ़ाने की दी अनुमति

ApniKhabar

प्रदेश में  विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि एसआईआर का काम पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से दो सप्ताह का समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया था जिसे अनुमति मिल गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार गणना की अवधि 26 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है, निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन अब 31 दिसंबर को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसंबर से 30 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 31 दिसंबर से 21 फरवरी तक गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…