विभिन्‍न विद्यालयों में 10 हजार एयर प्‍यूरीफायर लगाएगी दिल्ली सरकार

ApniKhabar

दिल्ली सरकार खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए विभिन्‍न विद्यालयों में दस हजार एयर प्‍यूरीफायर लगाएगी। संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के अंतर्गत पहले चरण में एयर प्‍यूरीफायर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह परियोजना शुरू कर दी गई है।

श्री सूद ने कहा कि पूर्व दिल्‍ली सरकार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे केवल विज्ञापन और जनसंपर्क गतिविधियों में ही रुचि रखते थे। श्री सूद ने बताया कि पूर्व सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के हरित क्षेत्र में 30 प्रतिशत वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित किए थे जिसका उद्देश्य हवा को साफ करना नहीं, बल्कि आंकड़ों को साफ करना था।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…

मर्चेंट नेवी नाविकों को श्रद्धांजलि, मुआवजे की मांग

ApniKhabar

ApniKhabarलखनऊ। मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय मर्चेंट नेवी नाविकों की स्मृति में गत दिनों श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सायं…