मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश हुआ देश का पहला ‘रोलिंग बजट’

ApniKhabar

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री Jagdish Devda ने वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने इसे देश का पहला ‘रोलिंग बजट’ बताते हुए इसे एक महत्वपूर्ण वित्तीय नवाचार करार दिया।

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट पारंपरिक व्यवस्था से अलग है और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप लचीले वित्तीय प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का सिलसिलेवार उल्लेख किया।

बजट भाषण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। सदन में बजट प्रस्तुति के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया, जबकि विपक्ष ने कुछ बिंदुओं पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई।

फिलहाल वित्त मंत्री का बजट भाषण जारी है और विस्तृत प्रावधानों की जानकारी सामने आना बाकी है।

— अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…

थांदला में शुरू हुआ नवीन पानी की टंकी का निर्माण

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ।मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला शहर कोछोटी काशी के रूप में जाना जाता है।थांदला नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवम् प्रेशर की कमी को नई पानी की टंकी को…