अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला प्रतिष्ठा द्वादशी 31 दिसंबर को

ApniKhabar

अयोध्या में श्रीराम मंदिर परिसर में प्रभु रामलला के विराजमान होने की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन 31 दिसम्बर को मनाया जायेगा। आज हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस अवसर पर 27 से 31 दिसम्बर तक पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। वहीं श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में बाउंड्री वॉल के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इस बाउंड्री वॉल में कुल 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे।

Related Posts

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…

रजत रथ पर नदी सवार बटेश्वर की आज निकलेगी शाही बारात

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल | श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा कल महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित बाबा बटेश्वर की भव्य बारात प्रातः 10 बजे हजारों भक्तो की अगुवाई में…