खाद-बीज की गुणवत्ता पर सख्ती: 20 साल की सजा और ₹20 लाख जुर्माने वाला कानून लाएगी राज्य सरकार

ApniKhabar

जयपुर, 20 फरवरी। राज्य सरकार खाद और बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही कानून लाएगी। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि इस कानून में 20 साल की सजा और 20 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध है।

उन्होंने सदन को सूचित किया कि आगामी महीनों के लिए भी यूरिया और डीएपी का अतिरिक्त स्टॉक रखा गया है। मंत्री ने बताया कि नकली खाद-बीज और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Related Posts

रंगो का पर्व धुलण्डी आज पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है- राजस्थान

ApniKhabar

ApniKhabarचंद्रग्रहण के प्रभाव और स्थानीय मान्यताओं के चलते आज भी कई स्थानों पर धुलण्डी धूमधाम से मनाई जा रही है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और वसंत ऋतु…

प्रदेश की अदालतों में 4 मार्च को भी रहेगा अवकाश

ApniKhabar

ApniKhabar जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में 4 मार्च को भी अवकाश घोषित किया है। इससे पहले होली पर 2 और 3 मार्च की छुट्टी ही तय…