apnikhabar.co.in

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन का कीर्तिमान स्थापित किया

March 21, 2026 · Editor

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में माल परिवहन के क्षेत्र में बीते उन्नीस मार्च को ढाई सौ मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में नौ दिन पहले हासिल की गई है। वहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं।

बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेललाइन तथा राजनांदगांव-नागपुर के बीच तीसरी रेललाइन का कार्य अंतिम चरण में है। इसी तरह, बिलासपुर-नागपुर के बीच चौथी रेललाइन का कार्य भी प्रगति पर है।

Related News