भागवत कथा और यज्ञ में हो रही भक्तिरस वर्षा 

ApniKhabar

भोपाल।

भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित मनुआभान टेकरी स्थित दण्डी सेवा आश्रम मंदिर पर इन दिनों श्रीमद भागवत कथा और शिवशक्ति यज्ञ का आयोजन हो रहा है। 

यज्ञ की पूर्ण आहुति 30 जनवरी को होगी। इसी दिन दोपहर 1 बजे से प्रसादी, भण्डारा प्रारंभ होगा जो कि देर शाम तक चलता रहेगा। 

 श्रीमद भागवत कथा के आचार्य ह्रदेश पारिख के मुखारविंद से प्रभु की लीलाओं का वर्णन सुनकर भक्तजन आनंदित हो रहे हैं। भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीमती शारदा सुखराम शर्मा हैं। इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।

यह आयोजन धर्म सम्राट ब्रह्मलीन अनंत श्री विभूषित दण्डी स्वामी मोहनानंद सरस्वती की प्रेरणा से हर वर्ष किया जा रहा है। 

मोहनानंद महाराज की 13 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यह आयोजन सभवानंद महाराज के मार्गदर्शन में हो रहा है और यज्ञ के आचार्य अरविंद शर्मा हैं। 

इस आयोजन में विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्षद श्रीमती ज्योति जगदीश यादव, प्रदीप यादव, श्याम विजयवर्गीय, गंगाराम यादव , वीरभान सिंह, राजेन्द्र सिंह परिहार, हरिनारायण साहू, वीरेंद्र पाण्डेय, अरविंद सिंह परमार, खाम सिंह, डी एल दुबे, राजेन्द्र सिंह, विवेक प्रजापति, अमित पाराशर, हेमंत नागले, लोकेश भार्गव, अमिताभ पाण्डेय, अनिल व्यास, मनोज व्यास, सहित अन्य श्रद्धालुओं और समस्त बटुक ब्राह्मण का सहयोग मिल रहा है। 

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन हर साल किया जाता है जिसमें भोपाल के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु भी शामिल होते हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…

थांदला में शुरू हुआ नवीन पानी की टंकी का निर्माण

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ।मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला शहर कोछोटी काशी के रूप में जाना जाता है।थांदला नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवम् प्रेशर की कमी को नई पानी की टंकी को…