शिवपुरी- सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप 5 से 13 मार्च तक

ApniKhabar

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली व जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से एवं एनडीआरएफ के तहत भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के तहत एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में शिवपुरी जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु भर्ती कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों में सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर द्वारा 5 मार्च को जनपद पंचायत पोहरी, 6 मार्च को जनपद पंचायत बदरवास, 9 मार्च को जनपद पंचायत कोलारस, 10 मार्च को जनपद पंचायत खनियाधाना, 11 मार्च को जनपद पंचायत पिछोर, 12 मार्च को जनपद पंचायत ग्रामीण आजीविका भवन करेरा, 13 मार्च को जनपद पंचायत नरवर में भर्ती कैंप शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर प्रातः 11 से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किए जाएगें। इस हेतु सुरक्षा जवान के लिए अभ्यर्थी जिनकी योग्यता 10वीं पास या फेल, आयु 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास, कंप्यूटर कोर्स, एनसीसी, आयु 21 से 40 वर्ष, ऊंचाई 170 से.मी., वजन 56 किलो से 90 किलो, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर आवेदन कर सकते हैं। उक्त तिथियां में दसवीं की छाया प्रति एक फोटो एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹350 चयनित उम्मीदवार के द्वारा ऑनलाइन जमा करना होगा इसमें एक माह का प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष की स्थाई नौकरी दी जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्र जैसे दिल्ली का लाल किला, खजुराहो का मंदिर, सांची का स्तूप, भोपाल एम्स, इंदौर का एयरपोर्ट, चित्तौड़ का किला, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, अयोध्या का राम मंदिर, बागेश्वर धाम में 14000 से 25000 के मासिक वेतन पर रखा जाएगा। अन्य सुविधाएं पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, दुर्घटना बीमा, प्रमोशन एवं दो बच्चों की पढ़ाई आईपीसी स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

जल संरक्षण: पानी की तरह बहा बजट फिर भीं आंसू बहाते जलस्रोत

ApniKhabar

ApniKhabarछतरपुर , बुंदेलखंड। मध्यप्रदेश सरकार का दावा है इस अभियान के तहत कि पिछले दो साल में 3556 करोड़ खर्च कर 1.25 लाख से अधिक जल स्रोतो को साफ किया…

पोषण कार्यशाला के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध सामूहिक पहल

ApniKhabar

ApniKhabarमुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पोषण कार्यशाला एवं व्यंजन…