शाजापुर- जनगणना-2027 के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

जनगणना-2027 के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऋजु बाफना की अध्यक्षता में हुआ। प्रथम दिवस चार्ज अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउस लिस्टिंग के दौरान कोई भी भवन छूटे नहीं और सभी जानकारी सही दर्ज की जाए।

जनगणना निदेशालय, मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। प्रथम चरण 1 से 30 मई 2026 तक हाउस लिस्टिंग और द्वितीय चरण फरवरी-मार्च 2027 में जनसंख्या गणना होगी। यह कार्य पूरी तरह डिजिटल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें घर-घर जाकर निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार जानकारी एकत्र की जाएगी।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क्लोरीन गैस के रिसाव से परेशान हुए लोग, अब स्थिति सामान्य

झाबुआ । जिले के थांदला नगर स्थित वाटर वर्क्स प्लांट में 3 अप्रैल 2026 को आरओ प्लांट से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके कारण थोड़े समय…

शिक्षकों के हित में टी.ई.टी. अनिवार्यता पर पुनर्विचार हो: दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। दिनांक 3 अप्रैल 2026 को लिखे इस पत्र में प्रदेश के…