शहडोल- विद्यार्थियों को लाइब्रेरी और कोचिंग जैसी शैक्षणिक सुविधा मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास में जुटी है। मुख्यमंत्री शहडोल जिले के धनपुरी में नगर पालिका द्वारा 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए वॉटर पार्क के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. यादव ने यहां गीता भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके बन जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाइब्रेरी और कोचिंग जैसी शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहडोल सिंचाई काम्पलेक्स निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत सोन नदी पर 4 माइक्रो सिंचाई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। लगभग 2300 करोड़ रुपए की इस योजना से 50 हजार हैक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, जिससे 122 गांव को लाभ होगा। 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

लघु उद्योग भारती मालवा अंचल की बैठक में हुई आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

भोपाल। विगत दिनों उज्जैन में लघु उद्योग भारती मालवा अंचल क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 34 इकाइयों के लगभग 200 उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।…

मां पर बनाए मनमोहक चित्र, प्रदर्शनी का आज हुआ समापन

भोपाल। भोपाल में बड़े तालाब के किनारे स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मां पर केन्द्रित चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ कलाकारों ने…