हरदा- खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को

ApniKhabar

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित सभी पेंशन योजनाओं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों की पेंशन फार्म तैयार कर पेंशन स्वीकृत करने एवं उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार करने हेतु जिले में स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि शिविरों में सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, एवं महिला बाल विकास, सभी जनपदों व नगरीय निकायों को शत प्रतिशत स्क्रीनिंग हेतु जिम्मेदारी दी गई है। उप संचालक श्री सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जिले में निर्धारित तारीख और स्थान तय किए गए है, जिसकी जिम्मेदारी सर्व संबंधित विभागों को सौपी गई है।

उन्होने बताया कि 20 फरवरी को जनपद पंचायत प्रागंण खिरकिया में सुबह 11 बजे से शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 23 फरवरी को नगर परिषद सिराली, 25 फरवरी को ग्राम पंचायत हंडिया, 27 फरवरी को ग्राम पंचायत रहटगांव, 09 मार्च को ग्राम पंचायत गोराखाल, 11 मार्च को ग्राम पंचायत चारूवा तथा 13 मार्च को ग्राम पंचायत सोडलपुर में स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किये जायेंगे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…

थांदला में शुरू हुआ नवीन पानी की टंकी का निर्माण

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ।मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला शहर कोछोटी काशी के रूप में जाना जाता है।थांदला नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवम् प्रेशर की कमी को नई पानी की टंकी को…