मां काली प्रांगण में साधना, ध्यान एवं सत्संग सत्र संपन्न

ApniKhabar

भोपाल। रविवार, 21 फरवरी 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक छोटा तालाब, जहांगीराबाद स्थित काली माता मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण के बीच विशेष साधना, ध्यान एवं सत्संग सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार, म.प्र. युवा प्रकोष्ठ टीम के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

उदीयमान सविता देवता की स्वर्णिम किरणों में भाव-स्नान के साथ सत्र का शुभारम्भ हुआ। गुरुदेव की वाणी में गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण तथा सविता देवता का ध्यान-जाप कराया गया। मां काली की प्रार्थना, आरती एवं दर्शन के साथ वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में विशेष गतिविधियों के अंतर्गत ध्यान साधना (Meditation), व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र, जीवन जीने की कला, बाल संस्कारशाला तथा “आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी” अभियान पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। युवाओं और वरिष्ठ श्रद्धालुओं के मध्य युग निर्माण योजना एवं विचार क्रांति अभियान पर सारगर्भित चर्चा हुई। आध्यात्मिकता और वैज्ञानिकता के समन्वय पर वक्ताओं ने बताया कि सकारात्मक चिंतन, अनुशासन और संस्कार ही सशक्त समाज की नींव हैं।

जिला युवा समन्वयक डॉ. दयानंद समेले, सह-समन्वयक अनमोल भाई, साधना सत्र प्रभारी पंकेश भैया, भुवनेश्वर भाई, मुकेश भाई एवं बाल प्रबोधन सत्र प्रभारी बलराम भैया ने सत्र का संचालन किया और नए प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

मंदिर समिति एवं पुजारी जी ने इस आध्यात्मिक-सामाजिक पहल की सराहना की। अंत में सभी युग सैनानी भाई-बहनों के स्वास्थ्य, संकटों से संरक्षण और सनातन संस्कृति की प्रखरता हेतु प्रार्थना की गई। इस सत्र के युवा प्रभारी अभिषेक परमार जी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

—- अभिषेक परमार

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

थांदला में लापरवाह पार्षदों की वजह से नगर बेहाल 

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ। झाबुआ जिले की नगर परिषद थांदला द्वारा आज 14 मार्च 2026 को परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होना थी। आज यहां पंद्रह वार्डों के पार्षद अपने कार्य में इतने मशगूल…

लागत से 6 गुना टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशनर पारस सकलेचा की लेबड जावरा, जावरा नयागांव, टोल रोड पर लागत से कई गुना वसूली को लेकर‌ इन्दौर हाईकोर्ट द्वारा पिटीशन को खारिज…