शोध में 290 राम-स्थल मिले, शहडोल का सीतामढ़ी प्रमुख साबित

ApniKhabar

भगवान श्रीराम के जीवनकाल से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के संरक्षण और विकास के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत देशभर में अब तक 290 स्थानों की पहचान की गई है। श्री राम संस्कृति शोध संस्थान न्यास, दिल्ली द्वारा “जहां-जहां चरण पड़े रघुवर के” शीर्षक से किए जा रहे शोध में इन सभी स्थलों और मार्गों का विस्तृत दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। शोधकर्ता डॉ. राम अवतार के 30 वर्षों के निरंतर अध्ययन में यह प्रमाणित हुआ है कि भगवान राम ने वनवास काल में कई प्राचीन स्थलों पर विश्राम किया था। इन्हीं में से एक शहडोल जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र का ग्राम गंधिया स्थित सीतामढ़ी है, जहां श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने रात्रि विश्राम किया था। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा की गई खुदाई में शिव, गणेश, नरसिंह, वराह सहित कई प्राचीन मूर्तियां और मंदिरों के अवशेष मिले हैं, जो इस स्थल की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिक महत्ता को प्रमाणित करते हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…