रायसेन- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज

ApniKhabar

पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने रायसेन में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज 02 मार्च को रायसेन, 01 मार्च की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय रायसेन के खेल परिसर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज सुबह11 बजे से शासकीय खेल परिसर स्टेडियम रायसेन में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। फाइनल मैच के बाद पुरुस्कार वितरण हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तीन सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपये (प्रत्येक टीम) प्रदान किए जाएंगे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

जल संरक्षण: पानी की तरह बहा बजट फिर भीं आंसू बहाते जलस्रोत

ApniKhabar

ApniKhabarछतरपुर , बुंदेलखंड। मध्यप्रदेश सरकार का दावा है इस अभियान के तहत कि पिछले दो साल में 3556 करोड़ खर्च कर 1.25 लाख से अधिक जल स्रोतो को साफ किया…

पोषण कार्यशाला के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध सामूहिक पहल

ApniKhabar

ApniKhabarमुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पोषण कार्यशाला एवं व्यंजन…