रेल मंत्री तिरुपति-शिरडी को जोड़ने वाली रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

ApniKhabar

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज तिरुपति और साईनगर शिरडी को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दक्षिण मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उद्घाटन सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा, जिसमें आंध्र प्रदेश के सड़क एवं भवन, अवसंरचना और निवेश मंत्री बी. सी. जनार्दन रेड्डी तिरुपति रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह रेलगाड़ी आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर तिरुपति से चलेगी और इसकी वापसी कल रात 10 बजकर 20 मिनट पर साईनगर शिरडी से होगी। जबकि नियमित साप्ताहिक सेवाएं 14 दिसंबर से तिरुपति से प्रत्येक रविवार सुबह चार बजे और 15 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार शाम सात बजकर 35 मिनट से साईनगर शिरडी से चलेगी। ट्रेन में आधुनिक एलएचबी कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच भी शामिल हैं, जो आरक्षित और अनारक्षित दोनों यात्रियों की सेवा करेंगे।

Related Posts

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…

रजत रथ पर नदी सवार बटेश्वर की आज निकलेगी शाही बारात

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल | श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा कल महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित बाबा बटेश्वर की भव्य बारात प्रातः 10 बजे हजारों भक्तो की अगुवाई में…