प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी सोमवार को जॉर्डन की यात्रा पर रवाना होंगे

ApniKhabar

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी यह यात्रा जॉर्डन नरेश अब्‍दुल्‍ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली पूर्ण यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की विस्‍थापना के 75वें वर्ष के अवसर पर हो रही है। 

नई दिल्ली और अम्मान के बीच निरंतर उच्च स्तरीय राजनीतिक जुड़ाव बढ़ रहा है। इस यात्रा में राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है, जिसमें विशेष रूप से पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

भारत और जॉर्डन के बीच नियमित रूप से नेतृत्व और संस्थागत संवाद के माध्‍यम से वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन समन्वय जारी है। इस यात्रा से सहयोग को और मजबूत करने तथा शांति, सुरक्षा और विकास पर साझा दृष्टिकोण की पुष्टि होने की उम्मीद है।

Related Posts

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…

रजत रथ पर नदी सवार बटेश्वर की आज निकलेगी शाही बारात

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल | श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा कल महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित बाबा बटेश्वर की भव्य बारात प्रातः 10 बजे हजारों भक्तो की अगुवाई में…