लियोनेल मेसी के दिल्ली दौरे पर पुलिस ने चेतावनी जारी

ApniKhabar

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के ‘जी.ओ.ए.टी. इंडिया टूर’ के अंतर्गत उनकी दिल्ली दौरे को लेकर पुलिस ने यातायात संबंधी चेतावनी जारी की है। यह दौरा आज दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि यातायात प्रतिबंधों और भारी संख्या में दर्शकों की आवाजाही के कारण स्टेडियम के अंदर और आसपास यातायात की गति धीमी रहने की संभावना है।

इसके अनुसार, बहादुरशाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडिमय मार्ग पर यातायात को परिवर्तित या प्रतिबंधित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग की ओर और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड की ओर भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात पुलिस ने कहा है कि यात्रियों को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच कुछ मार्गों से बचने की सलाह दी गई है।

इनमें राजघाट से दिल्ली गेट तक कमला मार्केट तक जवाहन लाल नेहरू स्‍टेडियम मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से आई.टी.ओ. तक बहादुरशाह जफर मार्ग शामिल हैं। यातायात पुलिस ने जनता को यातायात नियमों का पालन करने और दिल्ली यातायात पुलिस चैनलों के माध्यम से नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की भी सलाह दी है।

Related Posts

बीएसएनएल जनता में अपनी साख बनाएं : शर्मा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । भारतीय जनता पार्टी के भोपाल सांसद आलोक शर्मा एवं राजगढ़ सांसद रोडमल नागर की अध्यक्षता में बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बीएसएनएल के…

निर्मला सीतारमण ने की नॉर्वे की संसद में वित्त समिति के प्रमुख से मुलाकात

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नॉर्वे की संसद में वित्त समिति की प्रमुख तूवा मोफलेग (Tuva Moflag), ईएफटीए समिति की उप-प्रमुख ट्रीन संडनेस (Trine Lise Sundnes)…