पीएम ई-बस सेवा को वर्चुअल रुप से हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित बस अड्डे से पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत नई इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअल रूप से झंडी दिखाएंगे। पीएम ई-बस सेवा योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे अगस्त 2023 में शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से 169 शहरों में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्‍य तय किया गया था।

करीब 57 हजार 613 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना का उद्देश्य हरित शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है। विशेष रूप से ऐसे शहरों पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां संगठित बस सेवाएं उपलबध नहीं है। योजना में बस डिपो के बुनियादी ढांचे का विकास भी शामिल है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

सामाजिक न्याय के लिए जरूरी अंबेडकर की राह

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का हम उनकी जयंती के मौके पर पुण्य स्मरण कर रहे हैं। उनका सपना था कि हर इंसान को समाजिक न्याय मिल सके। हर गांव-शहर…

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…