वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, शाह और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वीर सावरकर ने अपना जीवन देश को गुलामी से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी का व्यक्तित्व और उपलब्धियां हर पीढ़ी को राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

गृह मंत्री ने कहा कि वीर सावरकर स्वतंत्रता आंदोलन के उन नायकों में से एक थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन से आजादी और सांस्कृतिक स्वतंत्रता दोनों के लिए एक साथ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि श्री सावरकर ने अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन की वैचारिक नींव रखी और भारत से लेकर इंग्लैंड तक अपने साहसी अभियानों से युवाओं को प्रेरित किया। श्री शाह ने कहा कि सावरकर ने अपना जीवन अस्पृश्यता उन्मूलन और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर सावरकर का अदम्य साहस, अद्वितीय बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक गौरवशाली अध्याय है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…

फिल्म अभिनेत्री कृति ने कहा, मध्यप्रदेश में जेंडर समानता के प्रयास सराहनीय

भोपाल । फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा है कि मध्यप्रदेश जेंडर समानता के लिए मैदानी स्तर पर अच्छा काम हो रहा है। इससे सामाजिक बदलाव हो रहा है। यह…