पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन देशों के दौरे की शुरुआत आज से हो गई हैं। पीएम जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा करेंगे। 

अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी आज सुबह जॉर्डन के लिए रवाना हुए। भारत-जॉर्डन कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जॉर्डन जाएंगे। पीएम अम्मान में किंग अब्दुल्लाह द्वितीय से मुलाकात करेंगे। पीएम जॉर्डन में ऐतिहासिक नगर पेट्रा भी जाएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी संवाद करेंगे। पीएम की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने की दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। 

पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज मैं महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर जॉर्डन में रहूंगा। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हम दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। मैं महामहिम प्रधानमंत्री जफर हसन से बातचीत करूँगा। मैं महामहिम क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अदालत और नगर निगम के आदेश पर भारी बिल्डर की मनमानी

भोपाल । मध्यप्रदेश में बिल्डर नियम कानून की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।अब तो ऐसा लगता है कि उन्हें कोर्ट, कचहरी के आदेश की भी चिंता नहीं है। नगर निगम…

सामूहिक प्रार्थना है णमोकार मंत्र: शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर…