भारत ने बांग्लादेश के आरोपों को सिरे से किया खारिज

भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह बांग्लादेश में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के पक्ष में है।

भारत का रुख लंबे समय से ये रहा है कि बांग्लादेश की जनता को बिना किसी दबाव या भय के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी भूमि का उपयोग बांग्लादेश के हितों के खिलाफ किसी गतिविधि के लिए नहीं किया जाता। 

साथ ही, भारत ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करेगी।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

निर्भीक, निर्मोही, निराले: श्री चन्द्रहास गुरुजी

” तन समर्पित – मन समर्पित और यह जीवन समर्पित,चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं “इस विचारधारा को जीते हुए विपरीत परिस्थितियों के बीच अपने संकल्प…

सायबर पुलिस ने माना आलोक का सुझाव

भोपाल। सायबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एण्ड डिजिटल फाॅरेंसिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आलोक जोशी द्वारा पुलिस को दिए गए सुझाव को अधिकारियों ने प्रशंसनीय बताया है। इस सुझाव…