इंदौर ज़िले के महू से पटना के बीच 26 फरवरी से होली स्पेशल के रूप चलेगी पटना एक्सप्रेस

ApniKhabar

होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जिससे इंदौर सहित मालवा क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन संख्या डॉ. आंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल है, जो 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को डॉ. आंबेडकर नगर से पटना और शुक्रवार को पटना से आंबेडकर के बीच संचालित होगी। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रेलवे ने रतलाम मंडल को पांच होली स्पेशल ट्रेनें दी हैं।

इनमें से एक इंदौर से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर-पटना- डॉ. आंबेडकर नगर (09343/09344) है, जो शाम 6 बजे महू से रवाना होकर 6:30 बजे इंदौर पहुंचेगी और उज्जैन व मक्सी होते हुए अगले दिन पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार को पटना से रात 9:30 बजे चलकर शनिवार रात 11:10 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इसके अलावा मुंबई-कटिहार, मुंबई-बनारस एसी स्पेशल, वडोदरा-गोरखपुर और वडोदरा-मऊ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें भी रतलाम मंडल से होकर चलेंगी।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

थांदला में लापरवाह पार्षदों की वजह से नगर बेहाल 

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ। झाबुआ जिले की नगर परिषद थांदला द्वारा आज 14 मार्च 2026 को परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होना थी। आज यहां पंद्रह वार्डों के पार्षद अपने कार्य में इतने मशगूल…

लागत से 6 गुना टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशनर पारस सकलेचा की लेबड जावरा, जावरा नयागांव, टोल रोड पर लागत से कई गुना वसूली को लेकर‌ इन्दौर हाईकोर्ट द्वारा पिटीशन को खारिज…